बहराइच, जनवरी 31 -- बहराइच, संवाददाता। तीन दिन जारी कड़ाके की सर्दी का असर जन जीवन पर पड़ा है। दिन भर लोग गलन से कांपते रहे। हवाओं ने झकझोर दिया। शनिवार को भी न्यूनतम तापमान में एक डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। जो आठ डिग्री के आसपास रही है। हालांकि अधिकतम तापमान भी 18 डिग्री के आसपास चल रहा है जिससे लोगों को परेशानी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने चेताया है कि अभी दो दिन इस तरह की सर्दी का सामना करना पड़ेगा। वैसे एक सप्ताह तापमान में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। रविवार को दिन भर सूर्य के दर्शन नहीं हुए। अंधेरा छाया रहा। कुछ इलाकों में थोड़ी देर के लिए सूरज चमका लेकिन उसका कोई असर नहीं पड़ा। धुंध और कोहरे की स्थिति दिन भर बनी रही। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से हालात बिगड़े हैं। अभी दो दिन इस तरह के मौसम का सामना करना प...