बहराइच, जनवरी 22 -- रुपईडीहा, संवाददाता। पड़ोसी नेपाली जिला बांके मे प्रतिनिधि सभा के लिए तीन निर्वाचन क्षेत्रों हेतु 60 लोगों ने नामांकन किये। क्षेत्र नम्बर-2 में 22 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसमें तीन लोगों को छोड़कर शेष दलगत उम्मीदवार हैं। क्षेत्र नम्बर-1 मे 16 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। क्षेत्र नम्बर-3 मे 22 लोगों ने नामांकन किया। इसमें 5 उम्मीदवार स्वतंत्र शेष दलगत हैं। नेपाल में वर्तमान समय में केयर टेकर सरकार है। नेपाल में संसदीय चुनाव 5 मार्च को होने वाले हैं। इस बार क्षेत्र नम्बर 2 के चुने गए सांसद डॉ धवल शमशेर राणा ने चुनाव से किनारा कर लिया। क्षेत्र नम्बर- 2 से पूर्व में चुने गए मोहम्मद इश्तियाक राई व कमरुद्दीन राई इस बार आमने सामने हैं। मोहम्मद इश्तियाक राई नेपाल सरकार मे कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। यह चुनाव दिलचस्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.