बहराइच, जनवरी 15 -- बहराइच, संवाददाता। स्वर्गीय कुशमेंन्द्र सिंह राणा की स्मृति में इंदिरा स्टेडियम में खेला जा रहा ग्लैमरस टाइप प्रीमियर लीग में गुरुवार को बहराइच ब्लास्टर व बहराइच सुपर किंग्स के बीच खेला गया। बहराइच ब्लास्टर्स के कप्तान जय प्रकाश ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लास्टर्स के बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी की। कप्तान जयप्रकाश यादव के 92 रन की बेहतरीन पारी की बदौलत निर्धारित 22 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 204 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। प्रणव सिंह ने 34 एवं अमरनाथ ने 26 रनों की पारी खेली। सुपर किंग्स की तरफ से ओम ठाकुर ने चार विकेट लिए। 205 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सुपर किंग्स के बल्लेबाज बड़े लक्ष्य के दबाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। सिर्फ ओम ठाकुर ने नाबाद 61 रन...