बहराइच, मार्च 19 -- महसी,संवाददाता। तहसील महसी के औंराही के जगीर गांव निवासी एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अपना खेत खालेपुरवा के एक कृषक को बटाई पर दिया था। बुजुर्ग का आरोप है कि बटाईदार ने खेत पर कब्जा कर लिया है अब न तो गल्ला दे रहा है और न ही खेत। पीड़ित व्यक्ति एक वर्ष से अपना खेत दिलवाने की आला अफसरों से गुहार लगा रहा है। औंराही के मजरा जगीर के सिद्धू ने सोमवार को तहसील में आयोजित समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उन्होंने अपना कुछ खेत गिरवी तथा शेष भूमि को बटाई पर खालेपुरवा निवासी को दिया था। भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। न तो फसल की उपज दे रहे हैं और न ही कब्जा छोड़ रहे हैं। पीड़ित सद्धू ने बताया कि कब्जा पाने के लिए तहसील से लेकर डीएम कार्यालय तक चक्कर लगाकर थक गया हूं। कई बार ऑनलाइन शिकायत की है। लेकिन आईजीआरएस रिपोर्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.