बहराइच, मार्च 12 -- बाबागंज। दिन में धूप तपती धूप से लोग परेशान हो गए हैं। पशुओं के लिए पानी की अब अधिक आवश्यकता है वहीं दूसरी ओर सामाजिक संस्थाओं की ओर से लगाए गए वाटर कूलर संयंत्र ख़राब हो गए है।तो कहीं विद्युत आपूर्ति न होने से बंद हैं। गर्मी में मवेशी आर ओ की जगह तालाब का गंदा पानी पी रहें हैं। ब्लाक नवाबगंज में लोगों तथा मवेशियों की सुविधाओं के लिए वाटर कूलर आगा खान फाउंडेशन द्वारा लगाए गए हैं। लेकिन कहीं पानी नहीं निकल रहा तो कहीं मशीन कबाड़ हो चुकी है। कई बार आमजन इसकी शिकायत करते हैं,जिसके बाद इसे सुधारा नहीं जाता है,जिसके चलते लोगों को पीने के ठंडे पानी की सुविधा नहीं मिल पा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.