बहराइच, फरवरी 1 -- बहराइच। नगर कोतवाली के धनकुट्टीपुरा निवासी अब्दुल कद्दूस पुत्र अब्दुल हलीम शाह ने दरगाह थाने के नूरूद्दीन चक निवासनी चुन्नी पत्नी जाकिर को अपना ट्रक बिक्री किया था। दो लाख रूपये मिले थे। एक लाख बकाया था। न ही धन मिला, और न ही ट्रक अपने नाम ट्रांसफर कराया गया। धन मांगने पर जाकिर व एआरटीओ दफ्तर में काम कर रहे नाजिरपुरा निवासी सोनू धमका रहे है। पीड़ित ने चुन्नी, जाकिर व सोनू को नामजद कर केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...