बहराइच, फरवरी 1 -- रुपईडीहा, संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत रुपईडीहा के दशहरा बाग में हिन्दू सम्मेलन आयोजित हुआ। प्रमुख वक्ता स्वामी विष्णुदेवाचार्य ने कहा कि बहराइच महाराजा सुहेलदेव की धरती है। आक्रांता की मजार पर हिन्दू भी माथा टेकने जाता है। उन्होंने कहा कि सनातन ही केवल धर्म है। बाकी सब पंथ व मजहब हैं। उन्होंने कहा सनातन धर्म जीवन पद्धति है। भारत में हिंदुओं को संगठित होना पड़ेगा तभी हिन्दू राष्ट्र बनेगा। कार्यक्रम को जमुनहा गुरुद्वारे के पंथी गुरुमीत सिंह ने भी अपने संबोधन ने कहा कि हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए ही सिख धर्म की स्थापना हुई थी। औरंगजेब ने हमारे बच्चों को धर्म परिवर्तन न करने पर जिंदा दीवार मे चुनवा दिया। धर्म न बदलने पर हमारे गुरु ने शीश कटा दिया। आज भी दिल्ली में शीशगंज गुरुद्वारा स्थित है। सम्मेलन को आचार्य दयाशंकर शुक्ल व...