बहराइच, मार्च 12 -- बहराइच। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी सेवानिवृत्त कर्नल एमसी ध्यानी ने बताया कि 22 मार्च 2025 को जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह का आयोजन प्रस्तावित है। समारोह में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मेडिकल कैम्प, ईसीएचएस योजना एवं स्पर्श से सम्बन्धित जानकारी, सीएसडी कैंटीन की सुविधा, स्वतः रोजगार व विभागीय कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करने के साथ आर्थिक सहायता वितरण भी किया जायेगा। भूतपूर्व सैनिक/दिवंगत सैनिक के आश्रितों को अधिक से अधिक संख्या में आयोजन का लाभ उठाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.