बहराइच, फरवरी 3 -- बहराइच, संवाददाता । मोतीपुर थाने के पकरिया दीवान गांव निवासनी मीना कुमारी पत्नी लायक राम मंगलवार रात लगभग आठ बजे खेत जा रही थी। रास्ते में पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही नन्हा यादव, जोखन, तेजी व जयंकर ने मारपीट की। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे बचाने दौड़ा भतीजा संदीप को भी हमलावरों ने घेर कर मारपीट की । पीड़िता का आरोप है कि कि ईंट से हमला किया गया। घायलों को थाने लाए जाने पर पुलिस ने मेडिकल को सीएचसी भेजा। इस मामले में चार को नामजद कर मारपीट की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.