बहराइच, मार्च 23 -- बहराइच, संवाददाता। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा गठित जांच समिति के सदस्यों जनार्दन प्रसाद गुप्ता, आरडी सिंह, चिरंजिवी चौरसिया, विनोद सिंह व वासुदेव मौर्या तथा अन्वेषण अधिकारी मनोज विमल एक दिवसीय भ्रमण पर रहे। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान कसौधन जाति प्रमाण-पत्र के निस्तारण की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान कसौधन जाति प्रमाण-पत्र निर्गत करने के संबंध में आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी चाहने पर मौजूद तहसीलदारों द्वारा जाति प्रमाण-पत्र जारी होने, आवेदन निरस्त होने एवं आवेदन के निस्तारण में आ रही समस्याओं का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव ने जांच समिति के सदस्यों को आश्वस्त किया कि जनपद में शासन की मंशानुसार जाति प्रमाण-पत्रों को जारी कराया जायेगा। बैठक के अंत में जिला प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.