बहराइच, फरवरी 11 -- बहराइच, संवाददाता। एक छात्रा कालेज में चल रही परीक्षा देने गई थी। वह रास्ते से लापता हो गई। घर न पहुंचने पर पीड़ित परिजनों ने उसकी तलाश में पता न चलने पर थाने में अपहरण की धाराओं के तहत दो को नामजद कर केस दर्ज किया गया है। खैरीघाट थाने के एक गांव निवासनी 14 वर्षीय छात्रा कक्षा नौ में पढ़ रही है। वह छह फरवरी को कालेज में हो रही परीक्षा में ग ई थी। कालेज समय बाद भी जब वह घर नही आई तो चिंतित परिजनों ने उसकी तलाश की। कोई सुराग नहीं लगने पर गांव के ही दो युवकों को नामजद कर अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...