बहराइच, जनवरी 29 -- बहराइच, संवाददाता । डीएम अक्षय त्रिपाठी ने नानपारा तहसीलदार को हटाते हुए मुख्यालय से अटैच्च किया है। डीएम ने प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की स्वीकृति मिलने पर यह कार्यवाई की है। लेखपालों के साथ हुई नोंकझोक के मामले में जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है। इससे पूर्व नायब रजिस्ट्रार कानूनगो व दो लेखपालों को निलम्बित किया जा चुका है। दरअसल इन दिनों मतदाता सूची के जांच की जारी प्रक्रिया को लेकर राजस्व समेत तमाम महकमे के अधिकारी व कर्मचारी युद्व स्तर पर चुनाव आयोग के फरमान को पूरा करने में लगे हैं। इस बीच नानपारा में तहसीलदार और लेखपालों में विवाद ने तूल पकड़ लिया। नानपारा तहसीलदार ने इस मामले में कोतवाली में मारपीट मामले की तहरीर दी थी। तीन दिनों बाद भी एफआईआर दर्ज नही हुई है। इस उत्पन्न विवाद को लेकर डीएम ने पहल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.