बहराइच, जनवरी 11 -- बहराइच। तहसील नानपारा अन्तर्गत ग्राम नन्हू जोत में कम्बल वितरण कार्यक्रम में विधायक बलहा सरोज सोनकर ने उप जिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी के साथ 350 ज़रूरतमन्दों को कम्बल का वितरण किया। तहसील प्रशासन नानपारा द्वारा आयोजित कम्बल वितरण शिविर के अवसर पर विधायक बलहा विधायक ने कहा कि कम्बल वितरण से ज़रूरतमन्द लोगों को बड़ी राहत मिली है। उप जिलाधिकारी जौहरी ने कहा कि शासन व जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर ऐसे प्रयास किये जा रहे हैं ठंड के मौसम में किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को किसी प्रकार की असुविधा न हो। नायब तहसीलदार नबाबगंज अक्षय व बलहा के हर्षित, थानाध्यक्ष नानपारा, राजस्व विभाग एवं स्थानीय प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या ग्रामवासी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...