बहराइच, फरवरी 12 -- बहराइच, संवाददाता। एक युवक एक घर के दालान में घुसकर चोरी कर रहा था। खटपट की आवाज पर ग्रामीणों की घेराबंदी पर फरार हो रहे युवक को पकड़ लिया। नाराज ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई की। उसके पास से बरामद चाकू, प्लास व पेचकश सहित उसे गश्त पर निकली पुलिस को सौंपा गया। पुलिस ने कड़ाई से गहन पूछताछ की। एफआईआर दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया है। फखरपुर थाने के परसेंडी गांव निवासी रशीद अहमद पुत्र मोहम्मद जहूर के घर के दालान में ट्रैक्टर खड़ा था। जबकि घर के कुछ लोग दालान में सोए हुए थे। उनकी खटपट की आवाज पर नींद खुली। तो किसी अजनबी युवक को ट्रैक्टर की बैट्री व पार्ट्स खोलते देख उसे पकड़ने का प्रयास किया गया। उसने फरार होने की कोशिश की। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ जम कर धुनाई की। उसके पास से एक चाकू, दो रिंच, पेचकश, छैनी व प्लास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.