बहराइच, दिसम्बर 2 -- बहराइच, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र ने बताया कि 10 दिसम्बर को तहसील परिसर पयागपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कार्यक्रम होगा। इसके अन्तर्गत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 80 जोड़ों का सामूहिक विवाह होगा। जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में 80 जोड़े सात फेरे लेकर बंधन में बंधेंगे। सामूहिक विवाह कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उप जिलाधिकारी पयागपुर व जिला विकास अधिकारी को ओवर आल प्रभारी नामित किया गया है। सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, मंच, कार्यक्रम स्थल पर वर-वधू को लाने, विवाह सम्पन्न कराने, वैवाहिक सामग्री के वितरण, कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रसाधन, चिकित्सा, रंगोली, अतिथियों के स्वागत, भोजन व मीडिया इत्यादि की व्यवस्था हेतु अलग-अलग अधिकारियों को नोड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.