बहराइच, सितम्बर 28 -- बहराइच, संवाददाता। एक युवती के ससुरालीजनों ने दहेज में दस लाख नगदी की मांग की। मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से भगा दिया। मायके में आए पति ने गालीगलौज कर तीन तलाक दे दिया। दूसरी युवती से शादी कर ली। पीड़िता ने पति, सौतन सहित 11 को नामजद कर दहेज प्रतिषेध व मुस्लिम महिला विवाह मे अधिकार अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है। नगर कोतवाली के चांदपुरा निवासनी रबाब खान पुत्री अब्दुल अजीज खान की शादी 25 अगस्त 2023 को नगर कोतवाली के काजीपुरा मुस्लिम मुसाफिर खाने के पीछे निवासी शानू उर्फ सैफउल्लाह पुत्र शफात उल्लाह के साथ हुई थी। शादी में दस लाख नगद दहेज के अलावा अन्य कीमती सामान दिया गया था। शादी के बाद रायल एनफील्ड बाइक मांगी गई। जिसकी दो लाख नगदी गौने से पूर्व दिए जाने पर उसे पति ने रोजगार मे लगा दिया। इतना ही नही फिर दस लाख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.