बहराइच, फरवरी 3 -- बहराइच। हरदी थाने के महसी गांव निवासी नागेश्वर मिश्रा पुत्र मूल चंद्र मिश्रा के खेत से चार पेड़ सेमल व छह पेड़ भिलौर के नौ जनवरी को चोरी से काट कर लकड़ी गायब कर दी गई थी। वह इसकी जानकारी कर रहे थे कि वारदात में किसका हाथ है। इसकी जानकारी होने पर नागेश्वर मिश्रा ने महसी निवासी सत्येन्द्र, सर्वेश, बेल्हौरा के मजरे फरेंदापुरवा निवासी हरिनाम, बिशुनपुर निवासी तबारक अली को नामजद कर तहरीर दिए जाने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...