बहराइच, जनवरी 5 -- बहराइच, संवाददाता। शहर स्थित सैय्यद सालार मसऊद गाजी दरगाह में चल रहे सालाना पारम्परिक उर्स रजब के दौरान आपत्तिजनक वीडियो अपलोड किए जाने पर चौकी प्रभारी ने केस दर्ज कराया है। हिन्दूवादी संगठनों ने पुलिस को भावनाओं को आहत करने वाला वीडियो बताया। उपनिरीक्षक कामेश्वर राय की तहरीर पर आईटी एक्ट व भावनाएं आहत किए जाने की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शहर के सैय्यद सालार मसऊद गाजी दरगाह में इस्लामिक कलेंडर के रजब महीने की 14 तारीख को उर्स रज्जब की परम्परागत रस्म अदायगी होती आई है। दरअसल इस बार हर वर्ष की तरह एक जनवरी गुरुवार से उर्स रजब शुरू हुआ है। उर्स रज्जब इस बार पारम्परिक रस्म अदायगी तक ही सिमटा रहा। पांच दिन सैय्यद सालार मसऊद गाजी दरगाह व इसका अंतिम दिन रेलवे स्टेशन के दरग...