बहराइच, जनवरी 15 -- तेजवापुर, संवाददाता। बहराइच लखनऊ हाईवे के सिलौटा बाईपास के पास बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार कोहरे की धुंध में अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकराई। जिसके चलते एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि कार काफी क्षतिग्रस्त हो गई है। टिकोरा मोड़ पुलिस चौकी प्रभारी व पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। देहात कोतवाली के घसियारीपुरा निवासी उत्कर्ष विश्वकर्मा पुत्र अश्विनी विश्वकर्मा बुधवार रात कार से लखनऊ की ओर से शहर आ रहे थे। इसी दौरान कार जैसे ही सिलौटा बाईपास के पास पहुंची। चालक का कोहरे की धुंध के चलते नियंत्रण खो गया। तेज रफ्तार अनियंत्रित कार बिजली पोल से टकराई और क्षतिग्रस्त हो गई। उत्कर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.