बहराइच, जनवरी 22 -- मिहींपुरवा, संवाददाता। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज अंतर्गत ग्रामीणों को तेंदुए के हमले से बचाने को नई पहल शुरू हुई है। हमले की आशंका वाले छोटे छोटे गांवों को प्लॉस्टिक जाली से घेरा जा रहा है। ग्राम पंचायत कारीकोट के लोहरा गांव में वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया (डब्ल्यूटीआई) ने यह पहल शुरू की है। तेंदुआ प्रभावित गांवों और घरों को घेर कर सुरक्षित किया जा रहा। इसे वन्य शिकारी जीव रोधी आवासीय समूह कहा गया है। कारीकोट के लोहरा गांव में रामदेव, कनछेद, जोगेंद्र सिंह, राकेश, चुन्ना और पप्पू का घर सामुहिक रूप से एक साथ बना हुआ है, जहां पिछले कई महीनों से तेंदुए की धमक है। बार बार गांव में तेंदुआ घुस रहा है। तेंदुआ इन घरों से कई मवेशियों को अपना शिकार भी बना चुका है। डब्ल्यूटीआई ने इन घरों को सुरक्षित करने के लिए...