बहराइच, अक्टूबर 12 -- बहराइच, संवाददाता। घर में खेल रहे बालक ने शनिवार शाम डीजल केन के समीप माचिस की तिल्ली जलाई,। जिससे केन में आग भड़क गई। बालक आग की चपेट में आकर झुलस गया। उसकी चीख पर परिजन दौड़े और आनन फानन में एंबुलेंस से मेडिकल कालेज लाए। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख प्राथमिक इलाज कर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। उसे वहां से प्लास्टिक सर्जरी विभाग में भेजा गया है। रानीपुर थाने के अचौलिया गांव निवासी ज्ञान प्रताप सिंह खेत में सिंचाई के पंप के लिए डीजल लाए थे। वह केन घर में रख सब्जी लाने बाजार चले गए। इसी दौरान उनका आठ वर्षीय बालक किशन केन के पास खेलते हुए माचिस की तिल्ली जलाने लगा। जिससे डीजल केन में आग लगते ही भभका उठा। आग बालक के मुंह का आधा चेहरा झुलस गया। परिजनों ने तत्काल एंबुलेंस मंगवाकर झुलसे बालक को मेडिकल कालेज लाए जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.