बहराइच, मार्च 25 -- बहराइच, संवाददाता। शहर के झिंगहा बाईपास हनुमान मंदिर के पास मंगलवार सुबह इलाके तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में भीषण टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों मृतक रिश्ते में मामा- भांजे थे। दोनों की मौत से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शव की पहचान होते ही पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। रामगांव थाने के साईंपुरवा गांव निवासी 55 वर्षीय सियाराम पुत्र बैजनाथ, रिश्ते के भांजे धर्मनपुर निवासी कैराती उर्फ अर्जुन यादव पुत्र राम हरख के साथ बाइक से मंगलवार की सुबह गोंडा जनपद स्थित बरबतपुर धाम जाने के लिए बाइक से निकले थे। जब बाइक रामगांव थाने के एआरटीओ ऑफिस बाईपास पर स्थित हनुमान मंदिर के पास पहुंचे। विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने दोनों को रौंद दिया। आस पास के लोग मौके पर पहुंचे। जब तक दोनों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.