बहराइच, फरवरी 26 -- बहराइच,संवाददाता। श्रावस्ती जिला कारागार का संचालन शुरू हो गया है। बहराइच जेल में निरुद्ध श्रावस्ती जिले के बंदियों को स्थानांतरित करने की कवायद भी शुरू हो गई है। तीन चरणों में सभी बंदियों को स्थानांतरित करने का फैसला किया गया है। पहले दो चरणों में सजायाफ्ता बंदी भेजे जाएंगे। इनमें 20 बंदियों को भेज दिया गया है। श्रावस्ती के बंदियों के शिफ्ट हो जाने से कानूनी प्रक्रिया गति पकड़ेगी। सुरक्षा व बंदियों के रहने में भी कोई दिक्कत नहीं होगी। बहराइच जिलाकारागार में लंबे समय से श्रावस्ती जिले के भी बंदी निरुद्ध किए जा रहे हैं। वर्तमान में 950 से अधिक बंदी जेल में निरुद्ध हैं। इनमें 253 बंदी श्रावस्ती जिले के हैं। जिनमें 44 बंदी सजायाफ्ता हैं। इन बंदियों को तीन चरणों में शिफ्ट करने का खाका जेल प्रशासन ने तैयार किया है। पहले दो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.