बहराइच, जनवरी 31 -- बहराइच, संवाददाता। राज्य कर विभाग गोंडा की टीम ने शहर के बंजारी मोड़ स्थित दिए पते पर जांच में फर्म ही नही मिली। इस फर्म के जरिए करोड़ों का कागजी लेनदेन दिखा कर चोरी मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है। गोंडा के राज्य कर सहायक आयुक्त अनिल कुमार त्रिपाठी ने देहात कोतवाली के बंजारी मोड़ स्थित वैष्णवी ट्रेडर्स की जांच को पहुंचे। तो वहां इस नाम की कोई फर्म नही मिली। इस बोगस फर्म के प्रोपराइटर मनीष पुत्र कैलाश दर्ज है। कर चोरी की आशंका पर जांच की गई थी। सहायक आयुक्त की तहरीर पर देहात कोतवाली में धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...