बहराइच, सितम्बर 1 -- शिवरपुर। गन्ने के खेत के पास घास काट रहे युवकों पर किसी वन्य जीव ने हमला कर दिया। तीन युवक घास काट रहे थे इसमे ंएक को जख्मी कर दिया। और गन्ने के खेत में घुस गया। चीख पुकार के बाद लोग जमा हुए। घायल को सीएचसी इलाज के लिए ले जाया गया। शिवपुर थाना खैरी घाट के ग्राम अहिरन पिपरिया में शाम पांच बजे के आसपास यह घटना घटी है। वन्य जीव के हमले में घायल तिलक राम पुत्र महादेव की जांघ पर पंजा लगा है। युवक यह नहीं पता कर पाए कि कौन से वसन्य जीव है। तड़पकर वह भाग गया। इलाज के बाद युवक को घर भेजा गया है। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...