बहराइच, जनवरी 15 -- बहराइच। दरगाह थाने के सुसरौली में पीएनसी इन्फ्राटेक कंपनी की साइट पर लगी बैट्री व इनवर्टर 18 दिसम्बर को गायब हो गया। वहां तैनात चौकीदार सुसरौली गांव निवासी आज्ञाराम पुत्र श्रीराम यादव ने बैट्री व इनवर्टर 5 जनवरी को देने का लिखित आश्वासन दिया। जो अभी तक नही दिया गया है। यही नही 7 जनवरी की रात सोलर पैनल का तार काट नुकसान कर दिया। कंपनी के तरफ से तैनात इंजीनियर बलिया जिले के सिकन्दरपुर थाने के गोलाईपुर निवासी शिव बालक सिंह पुत्र सुग्रीव सिंह ने आज्ञाराम को नामजद कर केस दर्ज कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.