बहराइच, फरवरी 3 -- बहराइच। दरगाह थाने की पुलिस ने चोरी की चार बाइक बरामद कर दो चोरों को चाकू सहित गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एक दर्जन से अधिक आपराधिक वारदातें दर्ज है। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। दरगाह एसएचओ रामाज्ञा सिंह ने बताया कि मंगलवार को एसएसआई अनूप मणि त्रिपाठी, दरोगा महेश चंद्र उपाध्याय, उमेश चंद्र, आशुतोष कुमार राय, हेड कांस्टेबल सुधाकर शर्मा, सिपाही अनुराग शर्मा, नवीन पांडेय ने अनारकली झील के पास चार चोरी की बाइक बरामद की। फरार होने का प्रयास कर रहे पलरी बाग निवासी आफाक, सलारपुर निवासी राशिद को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में एक चाकू भी बरामद किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.