बहराइच, नवम्बर 25 -- रुपईडीहा, संवाददाता। पश्चिम नेपाल के प्रमुख बार्डर रुपईडीह नेपालगंज के बीच पिछले 4 महीने में 24 अरब रुपए से अधिक का आयात व निर्यात हुआ है। नेपालगंज कस्टम कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 23 अरब 80 करोड़ 35 लाख 26 हजार का नेपाल में आयात हुआ है। जबकि 77 करोड़ 28 लाख 46 हजार का माल नेपाल ने भारत को निर्यात किया है। नेपाल की दैनिक जीवन की आवश्यकताएं और आर्थिक गतिविधियां बड़े पैमाने पर भारत पर निर्भर हैं। भारत का नेपाल के साथ व्यापार संतुलन हमेशा सकारात्मक रहा है, क्योंकि भारत का निर्यात नेपाल के निर्यात से काफी अधिक है। पेट्रोलियम पदार्थ, मशीनरी, बॉयलर, बिजली के उपकरण और वाहन व उनके पार्ट्स, स्टील, दवाइयां, इलेक्ट्रॉनिक्स, प्लास्टिक, साबुन, शैम्पू, बिस्किट और नूडल्स आदि सामान भारत से नेपाल को निर्यात किया जाता है। वहीं चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.