बहराइच, फरवरी 1 -- बाबागंज। लगातार चार दिनों तक ठंड और बादलों के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। रविवार को मौसम साफ होते ही धूप निकल आई, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली। धूप निकलते ही ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकले और स्थानीय बाजारों में खरीदारी के लिए पहुंचने लगे। बाजार में कपड़ा, सब्जी, फल और रोजमर्रा के सामान की दुकानों पर अच्छी भीड़ देखने को मिली। दुकानदारों के चेहरों पर रौनक दिखी और व्यापार में तेजी आई। धूप निकलने से बच्चों और बुजुर्गों ने भी खुले में समय बिताया, जिससे माहौल खुशनुमा हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.