बहराइच, जनवरी 10 -- बहराइच। पयागपुर थाने के धोबियनपुरवा में शुक्रवार शाम दो बालक रसोई घर के पास आपस में झगड़ा कर रहे थे। इसी दौरान झगड़ता एक बालक राम सिंह (6) पुत्र राम नरेश चूल्हे पर खौलती सब्जी की कड़ाही पर गिरकर झुलस गया। उसे आनन फानन में एंबुलेंस से पयागपुर सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...