बहराइच, फरवरी 1 -- बहराइच, संवाददाता। रूपईडीहा थाने के एक गांव से एक किशोरी का उस समय अपहरण कर लिया गया। जब वह घर से खेत जा रही थी। परिजनों ने उसकी सभी संभावित जगहों पर तलाश की। पता न लगने पर गांव के ही तीन लोगों को नामजद कर अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है। रूपईडीहा थाने के एक गांव निवासी व्यक्ति की 17 वर्षीय पुत्री 25 जनवरी शाम खेत जाने को निकली थी। फिर वह घर नही आई। चिंतित परिजनों ने किशोरी की हर संभावित जगह पर तलाश की। कोई पता न चलने पर गांव के ही तीन लोगों को नामजद कर अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...