बहराइच, जनवरी 29 -- बहराइच, संवाददाता। महात्मा गांधी के निर्वाण दिवस 30 जनवरी को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण दिवस पर जिले ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की ओर से की गई समीक्षा में कुष्ठ रोग नियंत्रण में प्रदेश में बहराइच को प्रथम स्थान मिला है। यह उपलब्धि वर्षों की सतत निगरानी, समय पर पहचान, गुणवत्तापूर्ण उपचार और समुदाय आधारित हस्तक्षेपों का परिणाम है। जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉ. विनय श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में जिले में कुष्ठ रोग की स्थिति में निरंतर सुधार हुआ है। जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. पवन कुमार वर्मा ने बताया कि जिले में सभी नये कुष्ठ रोगियों के संपर्क में आने वालों को एकल खुराक रिफाम्पिसिन दी जा रही है, जिससे संक्रमण का फैलाव न्यूनतम स्तर पर है। सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने बताया कुष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.