बहराइच, जनवरी 16 -- बहराइच, संवाददाता। दरगाह थाने के एक मोहल्ले निवासनी किशोरी घर से लापता हो गई। उसकी काफी तलाश की गई। पता न चलने पर पीड़िता मां ने थाने में तहरीर देकर अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है। दरगाह थाने के एक मोहल्ले निवासनी 16 वर्षीय बेटी चार जनवरी की रात लगभग सात बजे घर के दरवाजे पर लगा टट्टर बंद करने निकली। काफी देर हो गई और किशोरी घर में नहीं आई तो पीड़िता मां शीत लहरी में भी बाहर खड़े होने की आशंका पर निकली। किशोरी दरवाजे पर नहीं मिली। टट्टर भी खुला पड़ा था। पीड़िता मां ने मोहल्ले में भी तलाश की। कोई पता न लगने पर सभी संभावित जगहों पर तलाशती रही। कोई पता न चलने पर थाने में तहरीर दिए जाने पर पुलिस ने अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...