बहराइच, जनवरी 5 -- बहराइच, संवाददाता। एक किशोरी का बाजार जाते समय रास्ते में अपहरण कर लिया गया। घर न आने पर परिजनों ने मामले को लोकलाज की भय से छिपाए रख तलाश की। पता न चलने पर थाने में एक को नामजद कर तहरीर दी है। उस आधार पर पुलिस ने अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। हरदी थाने के एक गांव निवासनी 16 वर्षीय किशोरी का 18 दिसम्बर को दोपहर में उस समय अपहरण हो गया। जब वह बाजार जाने को निकली थी । देर शाम तक किशोरी के घर न आने पर चिंतित परिजनों ने मामले को छिपाए रख तलाश शुरू की। सभी संभावित जगहो पर तलाश किए जाने पर भी जब उसका कोई पता नही चला। तब किशोरी के गायब होने के दिन से ही एक युवक के भी गांव में न होने पर उसे नामजद कर अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.