बहराइच, फरवरी 3 -- बहराइच, संवाददाता। देवीपाटन आईजी अमित पाठक की सख्ती का असर अब पुलिस महकमे में दिख रहा है। एक दरोगा सहित तीन पुलिस कर्मियों की लोगों ने एसपी से शिकायत की थी। एसपी रामनयन सिंह ने कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के कर्तव्य परायणता में शिथिलता बरतने पर एक दरोगा सहित तीन पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी रामनयन सिंह ने लगातार शिकायतें मिलने पर फखरपुर थाने में तैनात दरोगा सुदामा सिंह यादव को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। इसी थाने में तैनात सिपाही कपिल कुमार को भी लाइन हाजिर किया गया है। जबकि मोतीपुर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र प्रताप को भी तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। दरअसल दरोगा सुदामा यादव, सिपाही कपिल कुमार की इलाके के फरियादियों ने अभद्र व्यवहार, शिकायतें लटकाने की शिकायत ...