बहराइच, जनवरी 16 -- बाबागंज। उप जिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी ने तहसील सभागार में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आवश्यक सुझाव मांगे। बैठक में मतदाता सूची की शुद्धता, नाम जोड़ने-घटाने और त्रुटि सुधार पर विस्तार से चर्चा की गई। उप जिलाधिकारी ने निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया का भरोसा दिलाया। इस दौरान नानपारा विधानसभा पूर्ब प्रत्याशी डॉक्टर ए.एम. सिद्दीकी ने बताया कि 17 व 18 जनवरी को वे बूथ स्तर पर तैनात बीएलओ से संपर्क कर मतदाता सूची से जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त करेंगे। उन्होंने पार्टी के बीएलए से सक्रिय सहयोग की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.