बहराइच, सितम्बर 28 -- रुपईडीहा। रविवार की सुबह आकस्मिक चेकिंग के दौरान एआरटीओ बहराइच ओपी सिंह ने रुपईडीहा में सवारी उतार रही 6 बसें सीज की। इस संबंध में जानकारी देते हुए एआरटीओ ने बताया कि दो बस लुधियाना से सवारी भर कर लायी थी व 4 डबल डेकर बसें महाराष्ट्र से सवारियां लेकर आई थी। इस समय नेपाल का राष्ट्रीय पर्व दशहरा मनाने नेपाली नागरिक स्वदेश लौट रहे हैं। रुपईडीहा से सवारी उतार कर ये बसें खाली लौट जा रही हैं। यह क्रम विगत 15 दिनों से चल रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये बसें सवारी उतारने के एवज में दलालों को भारी भरकम कमीशन अदा भी करती रहती हैं। जो संबंधित अधिकारियों व सफेद पोश सत्ताधारी राजनैतिक नेताओ को पहुंचती रहती हैं। एआरटीओ ने बताया कि नियमों के पालन न करने पर साढ़े चार लाख का जुर्माना भी लगाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.