बहराइच, मार्च 19 -- बहराइच,संवाददाता। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। अब मच्छरजनित बीमारियों से बचाने को लेकर नगर पालिका प्रशासन गंभीर हुआ है। वार्डों में मच्छरों को मारने के साथ उनके संक्रमण से बचाने को लेकर एंटीलार्वा का छिड़काव नियमित किया जाएगा। संसाधनों के अभाव को दूर करने के लिए नगर पालिका की ओर से हर वार्ड के लिए अलग-अलग फागिंग मशीनें उपलब्ध करा दी हैं। चेयरमैन प्रतिनिधि की ओर से सफाई नायकों को बुधवार मशीनें भेंट की गई। बदलते मौसम में मच्छरजनित बीमारियों से से बचाना नगर पालिका प्रशासन के लिए चुनौती रहा है। संसाधनों की कमी के चलते नियमित वार्डों में मच्छररोधी दवाओं का छिड़काव नहीं हो पा रहा था। बड़ी मशीनें होने की वजह से मुख्य रास्तों पर ही फागिंग व एंटीलार्वा का छिड़काव संभव हो पा रहा है। इस समस्या से निजात व मच्छरों के खात्मे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.