बहराइच, जनवरी 11 -- बहराइच। दरगाह थाने के बख्शीपुरा नई बस्ती निवासी राकेश कुमार सिंह ने एसपी को शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने उल्लेख किया गया है कि पयागपुर तहसील के जिगनिया जसकरन सिंह गांव स्थित उनकी कृषि भूमि बहराइच-हुजूरपुर मार्ग पर कुट्टी बाजार के पास प्राथमिक विद्यालय मौहारीपुरवा के बगल में स्थित है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से अनुमति लेकर मानक के अनुसार 75 फुट छोड़कर अपनी भूमि में फेंसिग लगायी गयी है। भूमि के सामने रानीपुर थाने की प्रस्तावित कुट्टी बाजार पुलिस चौकी भवन उसको बिना सूचना दिये ही प्रस्तावित कर दी गयी है। जिसका निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है। जो कि अवैध है, और मनमाना पूर्ण है। पीड़ित की भूमि पर पुलिस चौकी बन जाने से उसे व अन्य लोगो का आवागमन बाधित होगा। उसकी भूमि का अवमूल्यन हो जाएगा ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...