बहराइच, मार्च 27 -- बहराइच, संवाददाता। इबादत व बरकत के महीने का अंतिम जुमा है। रमजान के जुमे को रोजेदार अलविदा करेंगे। शहर व ग्रामीण इलाकों की मस्जिदों में अलविदा की नमाज को व्यापक तैयारियां की गई है। शहर के काजीपुरा स्थित जामा मस्जिद में अलविदा की नमाज को लेकर व्यापक तैयारियां की गई है। यहां इदेन इमाम वली उल्लाह मजाहरी नमाज पढ़ाएंगे। शहर के सैय्यद सालार मसऊद गाजी दरगाह स्थित अंदरूनी शाही मस्जिद मे मौलाना अरशदुल कादरी अलविदा की नमाज अदा कराएंगे। नानपारा मस्जिद, कादरी मस्जिद, मैनेजरी मस्जिद, मस्जिद कदम रसूल, छोटी व बड़ी तकिया, मस्जिद अमीरमाह आदि मस्जिदों में अलविदा की नमाज की सभी तैयारियां पूरी हो गई है। इन मस्जिदों के आसपास सफाई की गई। चूने का छिड़काव किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.