बहराइच, जनवरी 4 -- बहराइच, संवाददाता। रामगांव थाने के एक गांव से दिसम्बर के तीसरे सप्ताह में किशोरी के अपहरण की तहरीर दी गई। पुलिस ने किशोरी को बरामद किया और परिजनों को सौंप दिया। न ही एफआईआर दर्ज हुई न ही किशोरी का मेडिकोलीगल, कोर्ट में बयान आदि दर्ज नही कराए गए। पीड़ित ने एसपी को तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराए जाने की मांग की है। रामगांव थाने के एक गांव से किशोरी का अपहरण मामले में पीड़ित पिता ने गांव के ही युवक को नामजद कर 23 दिसम्बर को थाने में तहरीर दी गई थी। 27 दिसम्बर को पुलिस ने किशोरी को बरामद कर बिना मेडिकोलीगल, बिना कोर्ट बयान कराए परिजनों को सौंप दी। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर ही दर्ज नही की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...