बहराइच, दिसम्बर 15 -- बहराइच। देहात कोतवाली के बहराइच गोंडा हाईवे पर रविवार रात लगभग दस बजे तेज रफ्तार आटो सड़क की पटरी पर खड़े ट्रक में जा घुसा। जिसके चलते आटो के परखच्चे उड़ गए। टक्कर को भांप आटो चालक टक्कर से पहले सड़क पर कूद आंशिक रूप से घायल हो गया। वह तत्काल वहां से घायलावस्था में रफूचक्कर हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। आसपास के लोगों ने बताया कि आटो में कोई सवारी नही थी। नही तो बड़ा हादसा हो जाता। कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया कि वाहन कब्जे में लिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...