बहराइच, जनवरी 3 -- बहराइच। जिला बार एसोसियेशन के मुख्य संघ भवन में शोक सभा में सदस्य रवि कान्त शुक्ल के निधन पर शोक सभा आयोजित हुई। उनके आकस्मिक निधन पर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करते हुए दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की। शोक सभा की अध्यक्षता अध्यक्ष राजेश शुक्ला व संचालन महामंत्री शैलेन्द्र सिंह ने किया। इस अवसर पर दिनेश कुमार त्रिपाठी, आनन्द कुमार अवस्थी, राजेश कुमार मिश्र, अमित कुमार शुक्ल, कलाम अहमद, पंकज कुमार श्रीवास्तव, विनीत कुमार शुक्ल, राम छबीले शुक्ल, बाल कृष्ण मिश्र, राम पाल शुक्ल, पुष्पान्जलि नाथ मिश्र, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव आजाद आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...