बहराइच, जनवरी 28 -- महसी , संवाददाता । तहसील महसी में बुधवार को आक्रोशित अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन अब अनिश्चित कालीन क्रमिक धरने में बदल गया। एसडीएम के तबादले पर अड़े अधिवक्ता एक सप्ताह से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। अधिवक्ताओं ने रुटमार्च निकालकर एसडीएम को अविलंब हटाओ के नारे लगाए। यहां अधिवक्ता एक माह पूर्व से ही लगातार न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर रहे हैं। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष भारत प्रसाद मिश्रा ने कहा कि हम लोग एक माह पूर्व से ही एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार करते हुए तबादले की मांग कर रहे हैं । लेकिन प्रशासन चुप्पी साधे बैठा है। अधिवक्ता संघ का अनिश्चितकालीन क्रमिक धरना शुरू हुआ है। जब तक एसडीएम का तबादला नहीं होता है तब लगातार धरना जारी रहेगा। महामंत्री रामकरण त्रिपाठी ज्ञान दत्त बाजपेई, राजवंत मिश्रा, उद्धव कुमार बाजपेई, रामतेज मिश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.