लखनऊ, फरवरी 13 -- बहराइच, संवाददाता। रुपईडीहा वन रेंज के बसंतपुर उदल के मजरे रामनगर गांव में गुरुवार की देर रात टीन शेड मकान के खुले आंगन में दादी के पास सो रहे बालक के सिर पर किसी वन्यजीव ने सिर पर हमला किया। जिसके चलते मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। दादी के शोर पर वन्यजीव भाग गया। घायल को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज, फिर लखनऊ रेफर कर दिया गया। गांव में दहशत है। सूचना पर पहुंची वन महकमे की टीम काम्बिंग कर रही है। रुपईडीहा थाने के बसंतपुर उदल रामनगर गांव निवासी श्याम उर्फ रघुनंदन मिश्रा (6) पुत्र अजय कुमार मिश्रा गुरुवार रात लगभग तीन बजे अपनी दादी के साथ घर के टीन शेड स्थित आंगन में चारपाई पर सोया हुआ था। इसी दौरान आंगन में घुसे बड़े वन्यजीव ने बालक की सिर पर नुकीले पंजे से हमला कर खींचा। तो सिर का ऊपरी हिस्सा खिंचा चला गया। बालक की घुटी चीख ...