बहराइच, अप्रैल 8 -- फखरपुर, संवाददाता। प्रदेश सरकार के आठ साल पूरे होने पर मंगलवार को विधानसभा स्तरीय उत्सव अभियान रैली फखरपुर के रामलीला मैदान से परसेंडी तक निकाली गई। नेतृत्व भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्याम जी त्रिपाठी ने किया। मुख्य अतिथि गौरव वर्मा रहे रैली रामलीला मैदान से फखरपुर चौराहा, गजाधरपुर चौराहे से होते हुए परसेंडी चीनी मील तक निकली। वापस फखरपुर में रैली का समापन किया गया। भाजयुमो के जिला संयोजक वरुणेन्द्र सिंह अंकित ने रामलीला मैदान से हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया। रैली में सरकार के द्वारा चलाई गई जनकल्याण कारी योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रदीप जायसवाल, शिवानंद सिंह,पवन वर्मा, मनोज पांडे, सुबोध वर्मा,प्रमुख प्रतिनिधि रणवीर सिंह मुन्ना, प्रमुख कैसरगंज संदीप सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...