बहराइच, अप्रैल 22 -- रुपईडीहा (बहराइच)। मंगलवार की सुबह नेपालगंज उप महानगर पालिका के भज्जीपुरवा में भारतीय क्षेत्र से तस्करी कर ले जाए गए 2 लाख रुपयों के चूजे नेपाली पुलिस ने बरामद किए हैं। पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल की सरकार ने बर्ड फ्लू के चलते पंक्षीजन्य जीवों पर प्रतिबंध लगा रखा है। बावजूद इसके भारतीय क्षेत्र से भारी संख्या में खुली सीमा का लाभ उठाते हुए इसके कारोबारी नेपाल में चूजे प्रवेश कराते रहते हैं। नेपालगंज स्थित पुलिस मुख्यालय से गस्त पर निकले जवानों ने नेपालगंज उप महानगर पालिका के वार्ड नं 23 भज्जीपुरवा मे एक युवक को 20 कार्टून बायलर चूजे बरामद किए हैं। बांके जिले के पुलिस प्रवक्ता व डीएसपी दीपक पातली ने बताया कि 25 वर्षीय सलमान निवासी रुपईडीहा इन चूजों को तस्करी कर लाया था। सलमान व चूजे आवश्यक कार्यवाही हेतु पशु क्वॉरेंटाइन न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.