संवाददाता, अप्रैल 24 -- यूपी के अलीगढ़ में एक शख्स ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। तलाक देने से पहले उसने पत्नी को बताया कि उसने अपनी ममेरी बहन से निकाह कर लिया है। इसकी शिकायत पुलिस में की गई। बताया जा रहा है कि कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला भुजपुरा में ममेरी बहन से दूसरा निकाह कर युवक ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि वह दहेज में भी बाइक और दो लाख रुपए की मांग कर रहा था। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शौहर समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार भुजपुरा निवासी महिला ने थाने में पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस को दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि उसका निकाह 21 अक्टूबर 2022 को सद्दाम निवासी ग्राम ईशनपुर थाना महुआखेड़ा के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह में दिए गए दहेज से ससुराल वाले संत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.