नई दिल्ली, जनवरी 7 -- नई दिल्ली, का. सं.। सुंदर नगरी में युवती से दोस्ती को लेकर हुए विवाद में भाई ने दो दोस्तों के साथ मिलकर 25 वर्षीय युवक पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक, रिजवान उर्फ बुलबुल की बहन से इलाके में रहने वाले नदीम की नजदीकियां थीं। इसे लेकर रिजवान नाराज था। तीन जनवरी की दोपहर करीब 1:15 बजे शिया मस्जिद के पास रिजवान ने अपने दोस्तों इरफान व रिहान के साथ मिलकर नदीम की पिटाई करने के बाद चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...