हमीरपुर, फरवरी 7 -- हमीरपुर, संवाददाता। मौदहा कस्बे में छेड़खानी का विरोध करने पर शोहदे ने किशोरी के भाई पर चाकू से हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है। हमलावर भी नाबालिग बताया जा रहा है। फिलहाल तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कस्बे के चर्च के आसपास काफी संख्या में कोचिंग सेंटरों का संचालन होता है। इस इलाके में कोचिंग समय में शोहदों के झुंड भी छात्राओं के साथ छेड़खानी करने की नीयत से घूमते रहते हैं। शुक्रवार की शाम भी ऐसे ही मामले को लेकर चाकूबाजी की घटना हो गई। कस्बे के एक मोहल्ला निवासी छात्रा के साथ कुछ दिनों से छेड़खानी की घटना हो रही थी। इस बात की जानकारी छात्रा के भाई को हुई तो उसने छेड़खानी करने वाले को समझाने की कोशिश की, लेकिन वो अपनी ह...